महानगर में बढ़ा डिजिटल लगाने का समय

Govt has extended the deadline for digitization of their cable networks
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने एकबार फिर महानगरों में सेट-टॉप बॉक्स लगाने की तारीख बढ़ा दी है। देश के 4 महानगरों में डिजिटाइजेशन अब 1 नवंबर से लागू होगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पहले 1 जुलाई से केबल टीवी नेटवर्क का डिजिटाइजेशन किया जाना था। आपको बता दें कि सरकार ने 30 मार्च 2012 को डिजिटाइजेशन लागू करने का लक्ष्य तय किया था जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था। दरअसल सेट-टॉप बॉक्स की कमी की वजह से डिजिटाइजेशन लागू करने की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

पहले चरण में 1.23 करोड़ सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत पड़ेगी। केबल ऑपरेटरों ने भी सरकार से डिजिटाइजेशन की तारीख आगे बढ़ाने की मांग थी। हालांकि केबल ऑपरेटर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रूप शर्मा का कहना है कि सरकार ने काफी कम समय दिया है। केबल ऑपरेटरों को कम से कम 6 महीने का समय मिलना चाहिए था। उन्होंने बताया कि यह कानून जबरदस्ती केबल ऑपरेटर और उपभोक्ताओं पर थोपे जा रहे हैं। गरीब जनता सेट टॉप बॉक्स का खर्च देने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में जब डैस लागू किया गया था तो उपभोक्ताओं को 40-40 डॉलर दिए गए थे।

उधर, एस्सेल ग्रुप के लीगल एंड रेगुलेटरी अफेयर्स के प्रेसिडेंट ए मोहन का कहना है कि ऑपरेटरों द्वारा समय सीमा की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने डेडलाइन को बढ़ाया है। ए. मोहन के मुताबिक सरकार ने जनहित में फैसला लेते हुए डिजिटाइजेशन की डेडलाइन को 4 महीने और बढ़ाने की तैयारी दिखाई है। सरकार ने सभी ऑपरेटरों से डिजिटाइजेशन को लागू करने पर दोबारा सुझाव मंगवाए हैं। माना जा रहा है कि सरकार की सख्ती से ऑपरेटरों के सुझाव पर नजर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+