दिल्ली को मिल रहा हिस्से से ज्यादा पानी, फिर भी किल्‍लत

Delhi gets water more than others
चंडीगढ़। हरियाणा दिल्ली को उसके उचित हिस्से से दोगुना पानी की आपूर्ति कर रहा है। यह बात हरियाणा सिंचाई विभाग के यमुना जल सेवाओं के दिल्ली स्थित मुख्य अभियंता आनंद कुमार ने एक वक्तव्य में कही है। आनंद कुमार ने कहा कि मुनक नहर से दिल्ली का उचित हिस्सा 610 क्यूसेक बनता है और यह मात्रा हैदरपुर जल शोधन संयंत्र के लिए दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त मुनक से चन्द्रावल/वजीराबाद जल शोधन संयंत्रों के लिए 600 क्यूसेक से अधिक पानी दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले चन्द्रावल/वजीराबाद जल शोधन संयंत्रों के लिए इस वर्ष लगभग 175 क्यूसेक अधिक पानी दिया गया।

आनंद कुमार ने इस बात पर खेद व्यक्त किया है कि दिल्ली जल बोर्ड ने 3-शामनाथ मार्ग और 3-अंडर हिल रोड, सिविल लाइन्स, दिल्ली के आवासीय परिसरों को पानी की आपूर्ति काट दी है, जहां हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के 60 से अधिक परिवार रह रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि आस-पास की कालोनियों में तथा डिविजनल कमिशनर और कलेक्टर के कार्यालय में पानी की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन 3-शामनाथ मार्ग और 3-अंडर हिल रोड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं है।

आनंद कुमार ने कहा कि अधिकारियों के तीन-चार दल बनाये गये हैं, जो दिल्ली के साथ बेहतर तालमेल के लिए और किसी भी आवश्यक कार्यवाही के लिए हैदरपुर, वजीराबाद और चन्द्रावल जल शोधन संयंत्रों पर उपलब्ध रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+