दहेज के लिए पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

Uttar Pradesh, man kills wife for dowry
लखनऊ। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे पति को आस पास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुरेन्द्र आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी को पीटता था।

बदायूं जिले के सिविल लाइन इलाके के सुन्दरनगर गांव निवासी सुरेन्द्र उठा और बगैर कुछ बताये घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद सुरेन्द्र शराब पीकर वापस घर पहुंचा। नशे में धुत्त सुरेन्द्र ने पत्नी पुष्पा को बुलाया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से दहेज में मोटरसाइकिल न दिए जाने की बात करने लगा। कुछ ही देर में वह पत्नी पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसको पीटने लगा।

पुष्पा के जोर-जोर से शोर मचाने के बाद भी उसने पीटना बंद नहीं किया। पुष्पा ने बचकर भागने का प्रयास किया लेकिन वह भाग नहीं सकीञ आस-पास के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण कोई भीतर नहीं जा सका।

पिटाई करने के बाद सुरेन्द्र पुष्पा को मरणासन्न हालत में छोड़कर भागने लगा। शोर सुनकर एकत्र हुए आस पास के लोगों ने भाग रहे सुरेन्द्र को पकड़ लिया। जब तक गांव वाले कमरे में मरणासन्न पड़ी पुष्पा को अस्पताल ले जाने के लिए इत्जाम करते उसने दम तोड़ दिया।

गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा और हत्यारे पति सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया पकड़ा गया सुरेन्द्र शराब पीने का आदी है। करीब पांच साल पहले सुरेन्द्र का विवाह पुष्पा के साथ हुआ था। शादी के बाद वह पत्नी से दहेज की मांग करता था। कुछ माह पहले पुष्पा के पिता ने रंगीन टेलीविजन दिया था। अब वह मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। इसी बात पर उसने आज सुबह पत्री को पीटना शुरू किया जिससे उसकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+