यूपी सरकार पलटी कहा नहीं बंद होंगी दुकाने, मॉल

भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार खन्ना ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुये कहा कि एक तो सरकार बिजली नहीं दे पा रही है दूसरी ओर दुकानों को बंद करने का आदेश देकर व्यापारियों का कारोबार प्रभावित कर रही है। श्री खन्ना के प्रश्न पर संसदीय कार्य मंत्री को सदन में जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने पहले तो कहा यह आदेश नहीं सुझाव है जिसे कोई चाहे तो नहीं भी मान सकता है। इस पर विधान सभा में मौजूद लोगों ने जमकर सरकार की खिल्ली उड़ायी। विपक्षी सदस्यों ने कहा सरकार ने यह आदेश लोगों को डराने के लिये जारी किया था। कोई डर गया तो ठीक नहीं तो कोई बात नहीं।
सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा और कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही का बायकाट किया। विधानसभा के पिछले 28 मई से चल रहे बजट सत्र में यह दूसरा मौका था जब भाजपा ने बहिर्गमन किया। जबकि कांग्रेस सदस्यों का बहिगर्मन तो पहली बार था। ज्ञात हो कि दवा की दुकानों को छोड अन्य दुकानों और शाङ्क्षपग माल्स को बिजली की कमी के कारण दुकानों को सात बजे बंद करने का आदेश श्रम विभाग की ओर से जारी किया गया था। आदेश के अनुसार रेस्टोरेंट को भी रात दस बजे तक खोला जा सकेगा। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने स्थिति को संभालने की भरपूर कोशिश की और बार बार अपना जवाब बदला। उन्होंने कहा कि शाङ्क्षपग माल्स में बिजली की खपत ज्यादा होती है इसलिये यह आदेश लागू किया गया है। उन्होंने बार बार कहा कि यह आदेश नहीं बल्कि राज्य की जनता को बिजली बचाने के लिये सरकार की ओर से दिया सुझाव है। श्री खां ने कहा कि यदि सदस्यों की सलाह हो तो शाङ्क्षपग माल्स में बिजली कटौती शाम छह बजे से रात दस बजे तक की जा सकती है।
सदस्यों ने कहा कि सरकार यह संदेश देना चाहती है कि राज्य बिजली के मामले में पूरी तरह से दिवालिया हो गया है और एक यूनिट बिजली भी देने की स्थिति में नहीं है। उत्तर प्रदेश में बिजली की कमी काफी दिनों से है लेकिन आज तक किसी सरकार ने ऐसा आदेश जारी नहीं किया। समाजवादी पार्टी सरकार ने चुनाव से पहले अपनी सभाओं में लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया है, अब सरकार जनता के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है। सरकार के आदेश के साथ ही राज्य उद्योग व्यापार मंडल ने एलान कर दिया था कि दुकानें शाम सात बजे के बाद तक खुली रहेंगी, सरकार चाहे तो कार्रवाई कर ले।












Click it and Unblock the Notifications