एनडीए को नहीं मिल रहा प्रणब के कद का प्रत्‍याशी

LK Advani
नई दिल्‍ली। प्रणब मुखर्जी का नाम आने के बाद से पूरे देश ने अभी से उन्‍हें राष्‍ट्रपति मान लिया है। हो भी क्‍यों न, आखिर यूपीए का प्रमुख प्रतिद्वन्‍द्वी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) उनके कद का नेता खोज जो नहीं पाया है।

रविवार को राजग यानी एनडीए की बैठक बेनतीजा समाप्‍त हो गई। भाजपा की ओर से एक भी ऐसा उम्‍मीदवार सामने नहीं आया जो प्रणब दा को टक्‍कर दे सके। हालांकि बैठक में पूर्व मंत्री राम जेठमलानी के नाम पर चर्चा हुई।

एनडीए द्वारा प्रत्‍याशी उतारने का सबसे ज्‍यादा विरोध जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कर रही है। जदयू और भाजपा के बीच मतभेद के चलते प्रत्‍याशी चुनने का मामला फिलहाल टाल दिया गया है।

लाल कृष्‍ण आडवाणी के आवास पर हुई बैठक में शिवसेना के नेता भी शामिल हुए। बैठक में जदयू अध्‍यक्ष शरद पवार ने कहा कि इस मामले पर राजग को अपने सहयोगी मुख्‍यमंत्रियों से वार्ता करनी चाहिये। हालांकि जदयू का कहना है कि प्रणब के खिलाफ उम्‍मीदवार उतारने से सिर्फ हार ही मिलनी है, लिहाजा उम्‍मीदवार उतारने की जरूरत नहीं है।

वहीं बीजू जनता दल और अन्नाद्रमुक ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा की उम्मीदवारी का समर्थन किया। उनका तर्क था कि भले ही राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्‍याशी को हार मिलेगी, लेकिन इससे राजग का दायरा बढ़ेगा और 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। वहीं जदयू इस बात से सहमत नहीं है। फिलहाल प्रत्‍याशी चुनने की जिम्‍मेदारी आडवाणी को दी गई है।

उधर मीडिया में राष्‍ट्रपति पद के लिए आडवाणी का नाम भी उछाला गया है। इस पर भाजपा के एक नेता ने बताया कि आडवाणी के नाम का तो सवाल ही नहीं उठता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+