इंटरनेट पर दिखी फादर्स डे की धूम

इंटरनेट पर अपलोड की गई ज्यादातर तस्वीरों में पिता-पुत्री को दर्शाया गया। भारत के परिप्रेक्ष्य में देखें तो यह जरूरी भी है, क्योंकि हमारे देश में कन्या भ्रूण हत्या के लिए पुरुष भी जिम्मेदार हैं।
बॉलीवुड के ट्वीट्स
हिन्दी सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने आज यानि 17 जून का दिन ट्विटर पर फादर्स डे के नाम किया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "फादर्स डे मुबारक पापा, आपने ऐसे उंचे मानक स्थापित किए हैं, जिनकी कोई कभी भी बराबरी नहीं कर सकता। मेरे सबसे अच्छे दोस्त बनने के लिए शुक्रिया।"
सोनम कपूर ने भी अपनी बचपन की एक तस्वीर लगाई जिसमें वह अपने पिता अनील कपूर की गोद में हैं। उन्होंने लिखा, "मेरे पिता मेरे हीरो हैं।" जवानी के दिनों में ही अपने पिता को खो चुके अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा, "ट्विटर पर देखा आज फादर्स डे है... अपने पिता के बारे में सोच कर काफी दुख हुआ और अपने बेटे के बारे में सोच कर काफी खुश हुआ।"
फिल्मकार करन जौहर ने लिखा, "पिता से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनसे हमेशा प्रेरणा मिलती है। सभी को फादर्स डे की बधाई।" फिल्मकार मधुर भंडारकर ने लिखा, सभी बच्चों के सर्वोच्च मार्गदर्शक को सलाम, फादर्स डे की बधाई। अंत में वनइंडिया की ओर से आपको फादर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications