शिरडी जा रही बस पुल से गिरी, 32 श्रद्धालुओं की मौत

Accident
मुंबई। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में आज तड़के एक बस के पुल से गिर जाने के कारण कम से कम 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब दो बजकर 40 मिनट पर हुई। पीडि़त हैदराबाद के रहने वाले थे जो अहमद नगर जिले के थे। घायलों को सोलापुर के सिविल अस्पताल भेजा गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मुख्य सचिव पंकज द्विवेदी को घायलों की मदद का निर्देश दिया है।

सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त आर वी चंद्रवदन ने बताया कि आंध्र प्रदेश से चिकित्सा एवं सरकारी अधिकारियों की एक टीम घायलों की मदद और महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के सहयोग के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा, हमें घटना तथा मृतकों की संख्या के बारे में और ब्योरे की प्रतीक्षा है। पीडि़त यहां से कल शाम एक निजी बस में सवार हुए थे। इस बीच, पीडि़तों के चिंतित परिजन अपने संबंधियों की हालत जानने के लिए यहां लकड़ी का पुल स्थित बस सेवा संचालित करने वाली ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।

दुर्घटना में जीवित बचे कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि बस ड्राइवर नशे में था और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घायलों को उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर और अन्य नजदीकी शहरों के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने इसे राज्य की अब तक की सबसे त्रासदीपूर्ण सड़क दुर्घटना बताया है एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना का कारण पता किया जाना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+