कांग्रेस को चाहिए खामोश बेजुबान राष्ट्रपति: आजम खां

यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने राष्ट्रपति पद के नाम की सियासत पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ही चलाना चाहती है यह उसकी आदत में शुमार है इसलिए वह खामोश रहने वाले बेजुबान राष्ट्रपति की जरूरत महसूस कर रही है। श्री खां ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ज्यादा मंथन करने की आवश्यकता नहीं है क्योकि इस लिहाज से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम सबसे उचित है।
उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए स भावित नामों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद पर एक काबिल व्यक्ति की जरूरत है। इसके लिए सभी दलों को ग भीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने इस पद के लिए पूर्व राष्ट्रपति डा. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम सुझाया है जबकि इन सबसे अलग कांग्रेस खामोश और बेजुबान व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाना चाहती जो केवल मोहरे के रूप में काम करे।
आजम खां ने कहा उनके हिसाब से राष्ट्रपति पद के लिए डा. मनमोहन सिंह पूरी तरह खरे उतरेगें। उनका तर्क है कि मनमोहन सिंह के राष्ट्रपति बनने के बाद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाये जाने का भी रास्ता साफ हो जायेगा। सपा नेता ने कमेंट भरे अंदाज में कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के रूप मे कांग्रेस का बाकी बचा हुआ हिसाब-किताब बराबर कर देंगे।
वहीं भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी का नाम भावी प्रधानमंत्री के रूप में सामने आने पर उन्होने उसे गलत ठहराते हुए मोदी के प्रति कड़ी टिप्पणी भी की। आजम ने मुस्लिम आरक्षण के सवाल चुप्पी साधना बेहतर समझा और इस बारे में कुछ भी कहने से साफ तौर पर इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications