केले के माध्यम से जेल पहुंची चरस

Haryana police recovered charas from jail
सोनीपत। सोनीपत जिला कारागार में बंदी से मिलने के बाद केले के माध्यम से उसके पास चरस पहुंचाने के प्रयास का मामला उजागर होने पर पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से दोनों आरोपियों के फुटेज भी बरामद किए हैं। सिसाना गांव निवासी रविंद्र दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद है। जेल में मिलाई-मुलाकात के दौरान गांव का ही सुमित व सोमबीर रविंद्र से मिलने आए थे।

उसके बाद वे ड्योडी में मौजूद वार्डनों को केले देकर चले गए। बाद में जब बंदी तक उसका सामान पहुंचाने से पहले वार्डनों ने केलों की जांच की, तो वे दंग रह गए। एक केले के अंदर छेद कर उसके अंदर चरस छिपाई गई थी। वार्डनों ने चरस को बरामद कर लिया। उन्होंने जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर से शिकायत की। शिकायत पर उन्होंने उप जेल अधीक्षक रामचंद्र को कार्रवाई का निर्देश दिया। उसके बाद रामचंद्र ने सिटी थाना पुलिस को पत्र देकर सूचित किया। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद सुमित व सोमबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। उसमें दोनों आरोपियों की फुटेज मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला कारागार में पहले भी घी के अंदर सिम भेजने के मामले का खुलासा हो चुका है। पुलिस अधीक्षक की ओर से सोमवार रात को ही मारे गए छापे में चार मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+