गुजरात में निवेश की तैयारी में चाइनीज़ कंपनियां

Gujarat CM Narendra Modi
शंघाई। गुजरात में तेजी से हो रहे चौतरफा विकास अब अमेरिका, फ्रांस के बाद अब चीनी उद्योगपतियों को भी भाने लगा है। खबर है कि चीन की कई बड़ी कंपनिया गुजरात में निवेश करने की तैयारी में हैं। ये कंपनियां प्रमुख रूप से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, हेवी इंजीनियरिंग, अक्षय ऊर्जा और टैक्‍सटाइल के क्षेत्र की हैं।

मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गुजरात का एक प्रतिनिधिमंडल अभी-अभी चीन से लौटा है। यह दल हाल ही में शंघाई गया था, जहां बड़ी-बड़ी कंपनियों को वाइबरेंट गुजरात 2012-13 में शिरकत करने का न्‍योता दिया गया। इस दौरान कई दौर की वार्ताएं भी हुईं, जिसमें कई कंपनियों ने सम्‍मेलन में आने के लिए हामी भर दी है। इस सम्‍मेलन में आने का मतलब राज्‍य को ढेर सारा निवेश प्राप्‍त होना है।

इस दल ने अपने शंघाई दौरे के दौरान मुख्‍य रेजीडेंट कमिश्‍नर भरत लाल के नेतृत्‍व वाले प्रतिनिधि मंडल ने गुजरात के ढोलेरा स्‍पेशल इंवेस्‍टमेंट रीजन और गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी पर फोकस किया। इस मुलाकात में शंघाई के कई कॉर्पोरेट ग्रुप्‍स से मुलाकात हुई। यही नहीं चाइना काउंसिल फॉर प्रोमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के सदस्‍यों के साथ हुई वार्ता ने भी गुजरात के लिए निवेश के द्वार खोले।

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो इससे गुजरात को काफी फायदा मिल सकता है, क्‍योंकि यहां पर बेहतरीन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और सुविधाएं मिलेंगी तो चीनी कंपनियां खाड़ी देशों या यूरोपीय देशों की जगह यहां निवेश करना ज्‍यादा पसंद करेंगे।

हम आपको बता दें कि जनवरी 2013 में वाइबरेंट गुजरात सम्‍मेलन आयोजित होगा। इस सम्‍मेलन के माध्‍यम से चीन के साथ व्‍यापारिक रिश्‍ते मजबूत करने के अलावा सांस्‍कृतिक बंधन भी मजबूत किये जायेंगे। इससे पहले नवंबर 2011 में मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी चीन जा कर वहां के औद्योगिक दिग्‍गजों और सरकारी प्रतिनिधयों से मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+