नकली नोट दिए तो पकड़े जाएंगे बैंक कर्मी

संसदीय कार्य मंत्रीं आजम खान ने जाली नोट के कारोबार के बारे में कहा कि बैंक के एटीएम और बैंक से भी जाली नोट दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में कई बार ऐसी शिकायतें दर्ज करायीं गयी जब पीडि़त ने कहा कि उसने एटीएम से पैसे निकाले और नकली नोट बाहर आयी। इसके बाद जब व्यक्ति इसकी शिकायत लेकर बैंक पहुंचा तो बैंक अधिकारियों ने उसकी शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार आईपीसी की धारा में संशोधन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजगी जिसमें जाली नोट मिलने पर बैंक के एटीएम और खजांची पर भी कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पक्की सूचना है कि बैंक से जाली नोट दिये जा रहे हैं और एटीएम में भी जाली नोट रखे जा रहे हैं। मालूम हो कि जाली नोट पाये जाने पर अभी तक बैंक पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जाली नोट के अब तक 18 बड़े मामले सामने आये हैं।
श्री खान ने माना कि नेपाल से लगी राज्य की सीमा पर जाली नोटों का कारोबार और अन्य सामान की तस्करी अधिकारियों की मिली भगत से हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जाली नोट का कारोबार या नेपाल से तस्करी अधिकारियों के संरक्षण के बिना नहीं हो सकती। ऐसे कारोबारियों को अधिकारी संरक्षण देते हैं और राजनीतिक दलों की मजबूरी है कि उनकी ओर से ऐसे अधिकारियों को संरक्षण दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि बडी मात्रा में उत्तर प्रदेश से खाद नेपाल भेजा गया। खाद की तस्करी से तो राज्य को जाली नोट की खेप आने से भी ज्यादा बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि जाली नोट और नेपाल से तस्करी रोकने के लिये सरकार ने कडे उपाय किये हैं। सशस्त्र सीमा बल की चौकियां बढायी गयी है और निगरानी तेज की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications