बम विस्फोट में पांच बच्चे जख्मी

हादसा इलाहाबाद जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। आज सुबह पवर गांव के बच्चे ग्राम समाज के तालाब के पास जानवरों को चराने गए थे। इस दौरान एक बच्ची ने गेंद नुमा पड़ी वस्तु को उठा लिया। उसके उठाते ही विस्फोट हो गया।
विस्फोट की चपेट में पास में खेल रही राणजीत यादव की 12 वर्षीय पुत्री मौसम यादव,त्रिभुवन की 12 वर्षीय पुत्री सुषमा यादव,होरी लाल की 08 वर्षीय पुत्री ज्योति यादव, सुरेश यादव की 07 वर्षीय पुत्री शशि यादव,होरी लाल का 7 वर्षीय पुत्र अजय सिंह आ गए।
चीखपुकार सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे ओर लहुलूहान बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां दो बच्ची की हालत गंभीर बनी है। पुलिस के मुताबिक देशी बम था। पुलिस को मौके से सुतली व कागज के टुकड़े पड़े मिले। खबर पाकर वरिष्ठï पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस इस बात का पता नही कर सकी कि बम को वहां किसने रखा या फिर वह कैसे वहां पहुंचा। बम रखने वाले की मंशा क्या थी?












Click it and Unblock the Notifications