काले धन मुद्दे पर बाबा रामदेव ने की अजीत सिंह से मुलाकात

इसके साथ ही बाबा रामदेव ने कहा कि हम संसद सत्र में सरकार के सामने आम सहमति पेश कर उनसे कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। वार्ता के दौरान विमानन मंत्री अजित सिंह ने कहा कि कालेधन का भ्रष्टाचार हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि एक बड़ा एमाउंट देश से विदेश गया है, लेकिन विदेश में ज्यादा देश में ही कालेधन की उगाही होती है।
सिंह ने कहा कि इस समस्या से निपटना आसान काम नहीं है, क्योंकि विदेशों में जिस-जिस देश में धन जमा है, सबका अलग कानून है। ये सच है कि अगर कालाधन का उपयोग देश में किया जाए तो, विकास को थोड़ी गति जरूर मिलेगी। ऐसे में धन वापसी में थोड़ा समय तो लगेगा।
सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कालेधन की उगाही और बंदरबाट पर रोक लगाने की कोशीश की, लेकिन शायद रोकने में नाकाम रही। उस दौरान करोड़ो रूपये पकड़े गये। इससे देश को भारी नुकसान हो रहा है। अगर आम आदमी जाग जाये तो कालेधन की उगाही पर रोक लगाया जा सकता है, उसका हल निकल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications