वित्त मंत्रालय में आग से कई दस्तावेज खाक

आपको बता दें कि इन कमरों में कस्टम ऐंड लैंडमार्क विभाग का आफिस है। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग की खबर मिली फायर ब्रिगेड से छह गाड़िया घटना स्थल पर भेज दी गई। पर गाड़िया जबतक पहुंचतीं आग काफी तेज हो चुकी थी और कई दस्तावेज खाक हो चुके थे। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों कमरें में रखीं आलमारियां पूरी तरह से जल गई हैं। वैसे अभी यह अनुमान नहीं लगाया जा पा रहा है कि जो दस्तावेज जले हैं उनका कहीं और रिकार्ड था कि नहीं यदि सारे रिकार्ड जले होंगे को इससे काफी नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications