कन्नौज से सपा ने पर्चा नहीं भरने दिया : भाजपा

Bharatiya Janata Party (BJP) Flag
लखनऊ। कन्नौज में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के खिलाफ कांग्रेस व बसपा के पैर पीछे खींच लेने तथा अन्य पार्टियों द्वारा मजबूत प्रतिद्वन्दी न उतारे जाने से उनकी जीत तो लगभग तय हो गयी है। उधर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सपा ने कन्नौज सीट पर लोगों को पर्चा भरने से रोका है। कन्नौज लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अपन उम्मीदवार जगदेव सिंह यादव के पर्चा भरने से रोकने के आरोपों को सपा ने आधारहीन करार दिया है। फिलहाल भाजपा ने कहा कि उसने चुनाव आयोग से शिकायत कर चुनाव निरस्त किए जाने की जाने की मांग की है।

सपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के संसदीय कार्यमंत्री मो. आजम खां ने कहा कि भाजपा का आरोप बेबुनियाद हैं। भाजपा को आरोप लगाने से पहले अपने उम्मीदवार से पूछना चाहिए कि वह कहां थे। श्री खां ने कहा कि कन्नौज में सपा उम्मीदवार की स्थिति एकदम अलग है। वहां सपा उम्मीदवार के पक्ष में एकतरफा चुनाव है। ऐसे में सपा किसी पार्टी के उम्मीदवार को पर्चा भरने से क्यों रोकेगी।

उनका कहना था कि सपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है इसलिए उम्मीदवार को रोकने का सवाल ही नहीं उठता। सपा नेता ने कहा कि पर्चा भरने में हुई चूक भाजपा का अंदरुनी मामला है। पहले वह अपने मामले को हल करें फिर दूसरे के ऊपर आरोप लगायें। उन्होंने कहा कि कल तक खबर थी कि भाजपा उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी और आज अचानक उम्मीदवार की घोषणा हो गयी।

समस्या भाजपा के अन्दर है और भाजपा के लोग दूसरों को आरोप लगा रहे हैं। उधर बसपा विधानमण्डल दल के नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहले ही यह कह चुके हैं कि उनकी पार्टी ने छह महीने तक कोई उपचुनाव नहीं लडने का फैसला किया है। इसीलिए लोकसभा की कन्नौज सीट पर हो रहे उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया।

कन्नौज लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव सपा से उम्मीदवार हैं। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार को सपा ने नामांकन नहीं करने दिया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी गयी है। आयोग से चुनाव निरस्त करने का आग्रह किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+