54 हजार सीट के लिए अब तक बिके 70 हजार फार्म

Delhi University
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस समय एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। पर छात्रों को कई मोर्चों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत आनलाइन पेमेंट को लेकर है। इस कारण दिल्ली विश्वविद्य़ालय के कालेजों में प्रिंटेड फार्मों की बिक्री बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 54 हजार सीट के लिए अब तक सिर्फ प्रिंटेड फार्मों की बिक्री 54 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। जबकि कम से कम 20 हजार छात्र आनलाइन सुविधा के द्वारा दिल्ली विश्वविद्य़ालय में नामांकन के लिए आवेदन दाखिल किए हैं। यह आंकड़ा अभी सिर्फ चार दिन का है जबकि मिशन एडमिशन में अभी कई दिन बाकी हैं।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को कॉलेज सेंटरों से करीब 10000 फॉर्म बिके तो डाकघरों से 6 हजार फॉर्म छात्रों ने खरीदें हैं। डीयू प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिन यह आंकड़ा करीब दो लाख को भी पार कर सकता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर के प्रो जे. एम खुराना ने बताया कि बुधवार को फार्म जमा करने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ी है।

कॉलेज सेंटरों में जहां साढ़े 6 हजार फॉर्म जमा हुए तो पोस्ट ऑफिस में ये आंकड़ा 3,000 के आसपास रहा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा भी हजारों तक पहुंच चुका है जबकि बुधवार को डीयू की वेबसाइट से ही सिर्फ 11 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया। इसलिए माना जा रहा है कि डीयू में एक सीट के लिए कम से कम चार छात्र लाइन में होंगे। वहीं कुछ विषयों के लिए यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+