आरूषि हत्याकांड: सुनवाई आठ जून तक स्थगित
गाजियाबाद।
वकील की हत्या के विरोध में स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा कामकाज ठप्प किए जाने के बाद एक स्थानीय अदालत ने आज आरूषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई 8 जून तक स्थगित कर दी। अदालत द्वारा अभियोजन पक्ष के दो गवाहों की गवाही दर्ज की जानी थी, जिसमें एक बिजली विभाग का अधिकारी और एक फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल थे। id="toptextpromo">मगर
मामले की सुनवाई आठ जून तक के लिए स्थगित कर दी गयी। एक वकील की मौत के बाद गाजियाबाद बार एसोसिएशन द्वारा हड़ताल के चलते सुनवाई स्थगित कर दी गयी। आरूषि के अभिभावक राजेश एवं नुपूर तलवार वर्ष 2008 की 15 एवं 16 मई को हुए इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एस लाल ने राजेश तलवार पर नोएडा में जलवायु विहार स्थित उनके आवास में उनकी बेटी की हेमराज द्वारा कथित रूप से हत्या करने संबंधी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि तलवार दंपत्ति की छत से 17 मई को हेमराज का शव बरामद किया गया था। इस वक्त नुपूर तलवार न्यायिक हिरासत में है और हाल में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर की है, जबकि राजेश तलवार जमानत पर हैं। मालूम हो कि इस हत्याकांड में सीबीआई ने कई बार तलवार दंपत्ति को घेरे में लिया था मगर प्रयाप्त सबूत ना होने के कारण उसे बाद में क्लोजर रिपोर्ट फाइल करनी पड़ी थी।











Click it and Unblock the Notifications