हुक्का बार में पकड़े गये लड़के-लड़कियां

सेक्टर-5 थाना प्रभारी अजय राणा ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-8 के एससीओ नंबर 365 की पहली व दूसरी मंजिल पर चल रहे मोका दी अर्बन कैफे हुक्का बार पर छापामारी की। छापामारी केवक्त कुछ युवक-युवतियां डीसीपी के आदेशों को हुक्के के नशों से धुएं में उड़ा रहे थे। मौके पर पुलिस ने धावा बोला और हुक्का बार में मौजूद कश लगाने में उपयोग होने वाला सारा सामान जब्त कर लिया और साथ ही हुक्का बार के संचालकों राकेश, दिशांत जगोता एवं रघु के खिलाफ डीसीपी के आदेश की उल्लंघना करने व एंटी स्मोकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं का मामला दर्ज करते हुए मौके पर ही गिरफतार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज कशमीर शाह व डिस्ट्रिक इंचार्ज राजकुमार भी शामिल रहे। पुलिस को मौके से हुक्का बार से हुक्कों में उपयोग किए जा रहे हर्बल लेवर, हुक्के, पाइपें एवं अन्य सामान मिले। वहीं आदेशों की उल्लंघना करने के नियमों के तहत हुक्का बार के 3 संचालकों के खिलाफ अधीन धारा 144, 188 व एंटी स्मोकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications