लिव इन रिलेशनशिप में युवती का यौन शौषण

Girl Harassment
सिरसा। लिव इन रिलेशनशिप का खामियाजा डेरा सच्चा सौदा के पास स्थित प्रीत नगर में रहने वाली एक युवती को उठाना पड़ रहा है। एक साल तक बिना शादी किए अपने प्रेमी के साथ रहने वाली भूमिका (काल्पनिक नाम) पांच माह से गर्भवती है और उसके प्रेमी युवक ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया है। पांच माह से गर्भवती भूमिका ने अपने धोखेबाज प्रेमी हरदीप बराड़ निवासी डबवाली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रीत नगर निवासी भूमिका की बहन की शादी डबवाली में हो रखी है। इसी कारण उसका वहां आना जाना रहता था। एक साल पहले उसकी मुलाकात उसकी बहन के पड़ौस में रहने वाले हरदीप बराड़ नामक युवक से हुई और दोनों में अच्छी दोस्ती भी हो गई। हरदीप सिरसा में भूमिका के घर पर आने लगा और दोनों एक साल तक लीव इन रिलेशनशीप के तहत बिना शादी के साथ-साथ रहने लगे।

रिलेशनशीप के चलते भूमिका गर्भवती हो गई। उसने हरदीप को इस बारे में बताया लेकिन हरदीप भूमिका को विश्वास दिलाता रहा कि वह उससे शादी करेगा। अब गर्भ पांच माह का हो गया और तो भूमिका ने हरदीप को शादी करने के लिए कहा लेकिन हरदीप ने शादी करने से साफ मना कर दिया और फरार हो गया। भूमिका ने अपने साथ हुए विश्वासघात को लेकर सिटी पुलिस थाने में हरदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पीडि़त युवती पहले भी शादीशुदा थी और अपने पति को तलाक दे दिया था।

वहीं डिंग मंड़ी से तीन युवक एक युवती को अपनी गाड़ी में सिरसा सांगवान चौक ले आए और यहां कोल्डड्रिंक में नशीला वस्तु मिलाकर उसे पीला दी। इसके बाद उक्त तीनों युवक युवती को गाड़ी में जबरन बैठाकर सुनसान क्षेत्र में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी युवक युवती को राजस्थान के टीबी क्षेत्र में ले गए। डिंग थाना पुलिस ने पीडि़त युवती की रपट पर तीन युवकों के खिलाफ धारा 328/365/376/506/34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+