सउदी सेना अधिकारी को पाकिस्‍तान सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाइअड्डे पर सुरक्षा गेट से गुजरने से इंकार करने के कारण सुरक्षा बलों ने सउदी अरब के एक सैन्य अधिकारी के साथ मारपीट की। हवाईअड्डे की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने गर्मा-गर्म बहस के बाद सैन्य अधिकारी के साथ मारपीट की।

टीवी चैनलों पर आयी खबरों के मुताबिक, जब सैन्य अधिकारी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया तो उसके कपड़े फटे हुए थे और उसकी आंख के पास एक घाव से खून बह रहा था। सैन्य अधिकारी को रियाद के लिए उड़ान भरना था। सउदी राजदूत अब्दुल अजीज इब्राहिम अल-घदीर ने अस्पताल में सैन्य अधिकारी से मुलाकात की।

हवाई अड्डे पर तीखी बहस के बाद एक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी ने सउदी अरब के एक सैन्य अधिकारी पर हमला कर दिया। टेलीविजन समाचार चैनलों के अनुसार समस्याएं उस समय शुरू हुईं जब सउदी अधिकारी शकेरी सईद अल शेरी ने सामान्य द्वार से जाने से मना कर दिया। हवाई अड्डा सुरक्षा बल के अधिकारी (एएसएफ) ने सउदी अधिकारी को वापस भेज दिया जिसने कथित तौर पर एक एएसएफ अधिकारी को धक्का दिया था।

इस पर अनेक एएसएफ कर्मियों ने सउदी नागरिक पर हमला बोल दिया। टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो फुटेज में सउदी नागरिक व्हीलचेयर पर दिखा और फिर उसे एंबुलेंस से नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। उसकी आंख के पास से खून निकल रहा था। मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि उसने तलाशी से बचने का कोई प्रयास नहीं किया था।

जिस समय घटना हुई, उस समय उसे रियाद के लिए उड़ान पकड़नी थी। सउदी राजदूत अब्दुल अजीज इब्राहिम अल गदीर ने अस्पताल में घायल व्यक्ति से मुलाकात की। एएसएफ अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति सउदी दूतावास का अधिकारी नहीं है। वह एक सैन्य प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान में था। हालांकि, सउदी एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति सउदी दूतावास का अधिकारी है। पाकिस्तानी रक्षा सचिव नर्गिस सेठी ने एएसएफ प्रमुख को तलब किया और घटना पर कल तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+