पितृत्व विवाद में खून देने के बाद एनडी तिवारी एम्स में भर्ती

तिवारी की देखभाल में लगे डाक्टर एम सुनेजा ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब दो बजे एम्स लाया गया। तिवारी की बीमारियों का ब्यौरा देते हुए डाक्टर सुनेजा ने बताया कि उन्हें डायबिटीज, पार्किंसंस डिजीज, और हार्ट डिजीज हैं। इस सभी बिमारियों को देखते हुए उनके कुछ मेडिकल परीक्षण कराए गए हैं।
डाक्टर सुनेजा ने ये भी बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के इलाज के बारे में कोई जानकारी दी जायगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 30 मई को तिवारी ने अपना डीएनए टेस्ट कराने के लिए ब्लड सैंपल दिया था। देहरादून में उनके निवास से खून का नमूना लिया गया। ज्ञात हो की दिल्ली के 32 वर्षीय रोहित शेखर ने दावा किया है कि तिवारी उसके जैविक पिता हैं।
अस्पताल में मौजूद सूत्रों कि माने तो तिवारी आजकल रोहित शेखर वाले आरोप को लेकर काफी परेशान है। जहां अब वो अपने भोजन और रहने के तरीके पर भी कोई विशेष ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। सूत्रों ने ये भी बताया की जब तिवारी को एम्स लाया गया तो वो व्हील चेयर पर थे और पहले की अपेक्षा बहुत कमजोर लग रहे थे।
गौरतलब है की नारायण दत्त तिवारी पितृत्व विवाद में फंसे हैं और सुप्रीम कोर्ट के अदेश पर मंगलवार को उन्हें ब्लड देना ही पड़ा। जहां तिवारी से खून का नमूना लेने मंगलवार को पुलिस और देहरादून के जिला जज खुद उनका ब्लड सैंपल लेने घर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications