बिल गेट्स के माल से धनी होगा उत्तर प्रदेश

उधर, लखनऊ में भी अखिलेश यादव बिलगेट्स के लिए मन का दरवाजा खोले हुए हैं और अपने अधिकारियों को उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि वे बिल के सामने विकास का ऐसा प्रजेंटेशन दें जिससे वे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकें। बताया जा रहा है कि बैठक कामयाब रही तो राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि बिलगेट्स औऱ अखिलेश के बीच कुछ लिखित समझौते भी होंगे जिसमें राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के साथ ही साथ नवजात और महिलाओं की मृत्युदर में कमी लाने जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। वैसे कयास लगाया जा रहा है कि कई मिलियन डालर का सहयोग बिलगेट्स कर सकते हैं।
गौरतलब है कि बिल गेट्स की पत्नी मिलिंडा भारत की स्वास्थ्य सेवाओं से वाकिफ हैं औऱ उनकी कोशिश है कि यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को किसी भी तरह से बेहतर बनाया जाए। वैसे भी बिल पिछले दो सालों में अपनी पूरी ताकत बिहार में लगाए हुए हैं और बिहार को निरोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब आज देखना है कि अखिलेश और बिलगेट्स के बीच किन किन मुद्दों पर सहमति बन पाती है क्योंकि इन्हीं सहमतियों के आधार पर ही यूपी और बिल गेट्स के रिश्ते तय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications