सत्‍ता में आकर भाजपा करेगी स्विस के अकाउंट होल्‍डर्स का खुलासा

yashwant sinha
लगता है भारतीय जनता पार्टी ने 2014 लोक सभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। उन्होंने तैयारी कर ली है की वोटरों को कैसे लुभाया जाये। पार्टी हाई कमान ने सबको हिदायत दे दी है की जहाँ भी जाये कुछ ऐसा बोलें जो 'कैची' हो जिसपर हर आम आदमी ध्यान दे। कुछ इसी तर्ज काम करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अमेरिका स्थित वाशिंगटन में एक समारोह में ताजा बयान देते हुए कहा है की अगर बीजीपी 2014 लोक सभा चुनाव जीत कर सत्ता में आती है तो वो उन 800 नामों को पब्लिक में बताएगी जिनकी काली कमाई स्विस बैंक में जमा है।

आपको बताते चलें की यशवंत सिन्हा एक निजी संस्था एफआईआईडीएस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उपस्थित लोगों द्वारा पूछे जाने पर की जब भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और काले दिन पर इतना जोर दे रही है तो वो जनता को उन बड़े लोगों का नाम क्यों नहीं बता रही है जिनका पैसा विदेशों में जमा है इस पर सिन्हा ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा की आप हमें एक बार सत्ता में लेकर तो आएं फिर देखिये कैसे एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे होते हैं।

सिन्हा ने ये भी कहा कि ये बात तो सर्व ज्ञात है कि एचएसबीसी ने भारत सरकार को एक लिस्ट दी थी जिसमें उन 800 नामों का वर्णन था जिनका पैसा स्विस बैंक में जमा है। लेकिन कुछ आंतरिक कारणों के चलते अभी तक उन नामों पर अभी तक कुछ खास कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही सिन्हा ने ये भी कहा कि अगर लोग ये सोचते हैं कि टैक्स की वजह से अभी तक इन नामों की घोषणा नहीं कर पाई है तो ये उनकी ग़लतफहमी है । अगर भाजपा की सरकार बनती है तो इन सभी लोगों को तलब किया जायगा और उनपर उचित दंडात्मक कार्यवाही होगी।

अपने अभिभाषण में सिन्हा ने ये भी कहा की इन नामो की घोषणा तभी संभव है जब हमारी पार्टी सत्ता में आये ये बात एक आम आदमी के लिए समझना जरा मुश्किल है। आपको बताते चलें की सिन्हा इस वक्त अमेरिका के ३ दिवसीय दौरे पर हैं जहां वो छात्रों, आम जनता, व्यापारियों, नेताओं से अलग अलग विषयो पर संवाद स्थापित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+