भारत बंद का हरियाणा में नहीं दिखेगा असर

Police Force
हिसार। पेट्रोल की दरों में वृद्धि को लेकर राजनीतिक दलों के कल बंद के एलान से हरियाणा में आपको कोई विशेष परेशानी होने की संभावनाएं बहुत कम हैं। शहर से गांव व अन्य शहर में नौकरी व किसी काम को जाने वालों के लिए रेलगाडिय़ा, रोडवेज की बसें हर रोज की तरह ही चलेंगी। लोकल शहर के ऑफिस, अस्पताल, शिक्षण संस्थान या किसी कार्यालय में जाने के लिए आपको सामान्य दिनों की तरह की ऑटो रिक्शा व रिक्शा भी हर रोज की तरह उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा शहर के सभी बैंक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थान व अन्य आवश्यक वस्तुओं में दुग्ध का आवागमन भी बदस्तूर जारी रहेगा। हां, आम आदमी को कल शहर के कुछ बाजार बंद जरूर मिल सकते हैं। आप अगर खरीदारी करने के लिए जाते हैं तो आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। इस बारे में विभिन्न सरकारी, प्राइवेट, निगम कार्यालयों के कर्मचारी और संचालकों के संगठनों से बात की। उनसे कल बंद के एलान के बारे में समर्थन के अलावा इस फैसले पर उनके विचार लिए गए।

जिले की विभिन्न रोडवेज यूनियनों के अध्यक्षों से बात की तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका पेट्रोल की वृद्धि को लेकर किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं है। बंद का ऐलान निश्चित तौर पर आम जनता को परेशान करता है। ऐसे में यात्रियों को अपने आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। एक दिन के बंद से रोडवेज के केवल हिसार डिपो को लाखों का नुकसान होता है, जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आम जनता को ही झेलना पड़ता है।

सभी बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बंद की कॉल राजनीतिक संगठनों की है, न कि आम जनता की। आम जनता से जुड़े संगठनों की कॉल का असर होता है। यह बंद केवल राजनीति तक ही सीमित है। इस वृद्धि से आम जनता की जेब पर भले ही बोझ बढ़ा हो, मगर यह बंद भी जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अघ्यक्ष डॉ. जेपीएस नलवा ने कहा कि बंद का असर आम जनता पर न पड़े और अस्पताल में आने वाले रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए शहर का कोई अस्पताल किसी राजनीतिक दल के बंद के एलान के समर्थन में नहीं है। अस्पतालों में सामान्य दिनों की तरह हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मान सिंह दुग्गल ने बताया कि पेट्रोल में वृद्धि होने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हिसार बंद के एलान में वे शामिल नहीं है। ऑटो रिक्शा चालक हर रोज की तरह सड़कों पर ऑटो चलाएंगे और सवारियों को उनके गंतव्य पर लेकर जाएंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि शहर में किसी भी पेट्रोल पंप को किसी राजनीतिक पार्टी के एलान पर बंद नहीं किया जाएगा। पेट्रोल व डीजल पंप बंद होने से पब्लिक बहुत परेशान हो जाती है। इसलिए वे कोई भी पेट्रोल पंप बंद नहीं होगा।

आपको बता दें कि कल महीने का आखिरी दिन होने के कारण शहर की सब्जी मंडी जरूर बंद रहेगी। मगर यह बंद किसी राजनीतिक पार्टी के बंद के एलान पर नहीं है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के सदस्य सुरेश बांगा ने बताया कि कल महीने का आखिरी दिन है ओर इस दिन मंडी बंद रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+