बढ़ती गर्मी में ठंडा पड़ा प्रदेश यूपी का पर्यटन

यही कारण है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन से हिल स्टेशन छिन जाने के बाद भी यहां पर्यटकों की सं या में कोई खास कमी नहीं आयी लेकिन गर्मी से स त तेवर से सैलानी यहां आने की हि मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उत्तरांचल राज्य का गठन हो जाने के बाद प्रदेश पर्यटन के पास जो हिल स्टेशन आदि थे वह छिन गये, बावजूद इसके विश्व के सात अजूबों में शामिल आगरा को देखने की ललक देशी ही नहीं विदेशी सैलानियों को भी यहां खींच लाती है। लेकिन गर्मी के चलते इस नायाब खूबसूरती को देखने पर्यटन कम ही आ सके और बढ़ती गर्मी ने प्रदेश पर्यटन के व्यवसाय को ठंडा कर दिया।
आगरा के साथ ही वाराणसी नगरी जो कि पर्यटकों विदेशी पर्यटकों को भी खासी भाती है वहां भी पर्यटकों की सं या कम ही रही। लगभग यही हाल सारनाथ व इलाहाबाद आदि शहरों का भी है। साल दर साल पर्यटकों की घटती सं या प्रदेश पर्यटन के घाटे का कारण बनती जा रही है और इस घाटे से उबरने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
इस बारे में अधिकारियों का तो यही कहना है कि गर्मी के अलावा अन्य मौसम में यहां पर्यटक आते हैं लेकिन विभागीय आंकड़े यहीं बताते हैं कि प्रदेश पर्यटन से सैलानियों की दिलचस्पी कम हो रही है। वहीं पिछले कुछ सालों में ट्रेेवैल एजेन्सी के माध्यम से सैर करने वाले पर्यटकों की सं या में तेजी से इजाफा हुआ है। कारण यह है कि लोगों के पास समय कम है कि वह जाने से पहले ठहरने व साइट सीन आदि की जानकारी ले सके, दूसरे पर्यटन विभाग के सरकारी तंत्र के ज्यादा लोगों को प्राइवेट सुविधाओं आदि पर भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications