जबरदस्‍त बस-ट्रक दुर्घटना में 26 की मौत

Accident
पुणे। मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर एक बारातियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से भयानक टक्‍कर मार दी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्‍य सवार 17 लोग घायल हो गये। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि बस के परखच्‍चे उड़ गये। मरने वाले कुल 26 में 11 महिलाएं और 4 बच्‍चे शामिल है।

सूत्रों के मुताबित घाटकोपर इलाके में शादी के लिए 6 बसें गई थी। पूवोत्‍तर मुंम्‍बई के घाटकोपर क्षेत्र के यात्रियों को लेकर जा रही थी। दुर्घटना के समय बस मुंबई के लिए लौट रही थी। लौटते समय 4 बसे निकल गयी लेकिन एक बस रास्‍ते में ही खराब हो गयी और दूसरी भी उसके लिए रूक गयी।

हाइवे पर खालापुर के पास बारातियों से भरी एक मिनी बस खराब हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्‍कर मार दी। यह दुर्घटना रात के 1 बजे की है।

बस खराब हो जाने के कारण कुछ लोग उतरकर टहल रहे थे, लेकिन कुछ लोग बस में ही सो रहे थे। इस टक्‍कर से बस में सो रहे कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पहले रास्‍ते में खड़े लोगों को कुचला उसके बस में भयानक टक्‍कर मार दी जिससे सो रहे लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+