पेट्रोल से वैट हटाए सरकार: कुलदीप बिश्रोई

Kuldeep Bishnoi
चंडीगढ़। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं हिसार के सांसद कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर लगाए गए वैट को हटाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर आम जनता पर जुल्म कर रही हैं।

42 रुपये प्रति लीटर की कीमत वाला पेट्रोल जनता को 74 रुपये में बेचा जा रहा है। सांसद ने कहा कि जब केरल, गोवा और उत्तराखंड की सरकारें पेट्रोल से एक्साइज डयूटी एवं वैट हटा कर राहत दे सकती हैं तो हरियाणा सरकार को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

हजकां अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को महंगाई में झुलस रही जनता की दुख तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। सांसद ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय कीमत अगस्त 2008 की कीमत से भी कम है, फिर किस तर्क पर सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में साढ़े सात रुपये की बढ़ोतरी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+