यूपी में नेपाली फैला रहे जिस्मफरोशी का जाल

ताजा मामला मेरठ में उजागर हुआ जहां नेपाली युवक नाबालिंग बच्चियों से वेश्यावृत्ति करा रहे थे। मेरठ में पुलिस ने कबाड़ी बाजार इलाके में एक मकान पर छापा मार कर 35 वेश्याओं को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान मकान से छह लड़के भी पकड़े हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. सत्यनारायण के अनुसार पुलिस को एक गैर सरकारी संगठन के माध्यम से जानकारी मिला कि मेरठ के शिकायत मिली कि जिले के ब्रह्मपुरी इलाके के कबाड़ी बाजार के एक मकान में वैश्यावृत्ति का धंधा हो रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा तो सूचना सही मिली। कबाड़ी बाजार के इस मकान में नाबालिग बच्चियों से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर 35 नाबालिग लड़कियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया।
जबरन धकेला गया था जिस्मफरोशी में
पुलिस ने बताया कि बच्चियों को जबरन जिस्मफरोशी के कारोबार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी में दिल्ली गैर सरकारी संस्था चाइल्ड वूमेन वेलफेयर ने पुलिस की मदद की। सूत्रों के अनुसार जिस्मफरोशी के लिए यहां नेपाल से लेकर राजस्थान और हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल तक की लड़कियों को लाया जाता था।
उनसे यहां जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि इनमें से कई लड़कियों को तो ये भी नहीं मालूम की वो कहा से आई हैं उनके माँ-बाप कौन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की यहाँ मासूम लड़कियों को किस तरह के नरकीय जीवन में धकेला जा रहा था। एसएसपी के अनुसार पकड़ी गई लड़कियों में अधिकांश नाबालिग और नेपाल की रहने वाली हैं।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कारोबार में कुछ बड़े लोगों के संरक्षण का भी पता चल रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications