पेट्रोल दामों के विरोध में फूंका मनमोहन सरकार का पुतला

Hatyana
सिरसा। पेट्रोल के दाम में 7.58 रूपये प्रति लीटर वृद्धि करने के यूपीए -2 सरकार के जनविरोधी फैसले के विरूद्ध लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी व माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने मनमोहन सरकार की मनमानी पर पुतला फूंका व दामों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की निंदा की।

सिरसा में जहां आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश पंवार एवं हजकां के हल्का प्रधान श्याम मेहता के की अगुवाई में मनमोहन सरकार का पुतला फूंका वहीं वामदलों ने भी राष्ट्रीय आहवान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ओर माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए ओर शहर में प्रदर्शन कर डाकघर के समीप सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया और जनसभा के बाद प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

उधर, ऐलनाबाद के विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा पैट्रोल के दामों में करीब पौने आठ रूपये की वृद्धि कड़े शब्दो में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है क्योंकि जब से कांग्रेसनीत सरकार सत्ता में आई है तब से अनेक बार पैट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ रहे है।

पिछले करीब डेढ साल मे इस सरकार ने 16 बार पैट्रोलियम पदार्थों के रेट बढाएं हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अब सरकार डीजल और रसोई गैस के रेटों में भी इसी तरह से भारी वृद्धि करने की तैयारी कर रही है जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है। अब तो लोगों को चुनाव के दिन का इंतजार है कि कब लोगों को वोट डालने का मौका मिले और कब इस सरकार को चलता किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+