सपा को पसंद नहीं आ रहा बसपाई रंग, बदलेगी ट्रैफिक पुलिस की ड्रेस

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में धारण की जाने वाली वर्दी निजी सुरक्षा गार्डों की वर्दी से मिलती-जुलती होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की वर्दी प्रदेश पुलिस की वर्दी से पूर्णतया भिन्न होना उचित नहीं है।
उनका कहना है कि यातायात पुलिसकर्मी स्थानीय पुलिस से ही स्थानान्तरित होते हैं अत: दोनों में कुछ समानता होना आवश्यक है। श्री सिंह ने बताया कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि यातायात पुलिस द्वारा वर्तमान में पहने जाने वाली वर्दी में उत्तर प्रदेश पुलिस के बिल्ले के साथ सफेद शर्ट, खाकी पैन्ट, खाकी बैरेट कैप, बादामी लेदर बेल्टवेब बेल्ट खाकी सीटी डोरी, खाकी मोजा, खाकी जैकेट, सफेद हेल्मेट व काला जूता धारण किया जायेगा। यातायात पुलिस के आरक्षी मुख्य आरक्षी और प्रदेश पुलिस के आरक्षी मुख्य आरक्षी की वर्दी में केवल सफेद शर्ट और बैरेट कैप की भिन्नता है। शेष पुलिस की वर्दी की ही भांति है।
श्री सिंह ने बताया कि अन्य राज्यों में यातायात पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा सिविल पुलिस के उसी रैंक के कॢमयों से भिन्न वर्दी धारण करती है। अत: यातायात के आरक्षी मुख्यआरक्षी की भांति सम्पूर्ण यातायात पुलिस विभाग की एक अलग पहचान के लिए भी यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी में खाकी शर्ट के स्थान पर सफेद शर्ट निर्धरित किया गया है। श्री सिंसह ने बताया कि यह आदेश आगामी जुलाई से लागू किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मायावती सरकार के कार्यकाल में यातायात पुलिस की वर्दी में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में निर्धारित की गयी वर्दी इस प्रकार होगी। गहरा नीले पतलून के स्थान पर खाकी पतलून लाइट ब्लू जर्सी के स्थान पर खाकी जर्सी, ऊनी काला मोजा के स्थान पर खाकी मोजा, काला नायलान मोजा के स्थान पर अब नायलान खाकी मोजा होगा। नीली बैरेट कैप के स्थान पर खाकी बैरेट कैप, नीली बेल्ट के स्थान पर ब्राउन लेदर बेल्टवेब बेल्ट, नीली सीटी डोरी के स्थान पर खाकी सीटी डोरी और सफेद शर्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications