लड़की को गोद लेना चाहती हैं नुपुर तलवार

शर्मा ने बच्ची को गोद लेने की इजाजत नुपूर को नहीं दी है। उन्होंने बताया कि जेल की नियमावली में जेल में रहने के दौरान कैदी को बच्चा गोद लेने की इजाजत देने जैसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बार वह जेल से बाहर आ जाएं तो बच्चा गोद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। नुपूर के पति राजेश तलवार का कहना है कि उन्हें नुपूर के बच्चा गोद लेने पर कोई आपत्ति नहीं है।
मालूम हो कि 14 वर्ष की आरूषि की 16 मई 2008 को नोएडा स्थित उसके आवास में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घर के नौकर हेमराज का शव अगले दिन छत से बरामद किया गया था। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में नुपुर तलवार को आरोपी माना है और सबूतों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications