पाकिस्तान: ऐतिहासिक हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़

हिन्दू समुदाय के नेताओं ने कहा कि हमलावरों ने गोरखनाथ मंदिर में तस्वीरों को जलाया और शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर गोर गाथरी इलाके के एक पुरातात्विक परिसर में स्थित इस मंदिर से मूर्तियां ले गये। मंदिर के संरक्षक ने बताया कि पिछले दो महीने में मंदिर पर किया गया यह तीसरा हमला है।
पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए मंदिर का दौरा किया। हिन्दू नेताओं ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा। टेलीविजन चैनलों के फुटेज में मंदिर के फर्श पर जले कागज और बर्तन बिखरे दिखाई दिए। पुलिस ने मंदिर के अंदर जाकर जांच की।
हिंदू नेताओं ने पुलिस से मंदिर को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की गुहार लगाई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करके ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। जब पाक में मंदिर ही सुरक्षित नहीं है तो हिंदू की क्या दशा होती होगी, इस घटना से प्रमाणित होता है।












Click it and Unblock the Notifications