आईआईटी-जेईई में अर्पित अग्रवाल ने टॉप किया

IIT - JEE 2012 Result
मुंबई| भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई-2012 परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिये गये। इस साल फरीदाबाद के अर्पित अग्रवाल ने पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है, जबकि चंड़ीगढ़ बिजाय कोचर दूसरे और निशांत कौशिक तीसरे स्‍थान पर रहे।

जेईई के चेयरमैन एवी महाजन ने शुक्रवार सुबह परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि टॉपर ने 401 में से 385 अंक प्राप्‍त किये हैं। उन्‍होंने बताया कि उत्‍तरपुस्तिका इंटरनेट पर डाले जाने के बाद 100 से कम लोगों ने आपत्तियां दर्ज कीं। जिन्‍हें आईआईटी प्रशासन ने दोबारा चेक किया और परिणाम घोषित किये।

आईआईटी के परिणाम - http://www.jee.iitb.ac.in, http://www.jee.iitd.ac.in, http://www.jee.iitm.ac.in, http://www.jee.iitk.ac.in, http://www.jee.iitr.ac.in. साइटों पर देखे जा सकते हैं।

इस साल परीक्षा में दो प्रश्‍न गलत होने की वजह से सभी परीक्षार्थियों को शून्‍य अंक दिये गये और अधिकतम अंक 401 निर्धारित किये गये। चेयरमैन ने बताया कि सिर्फ उन्‍हीं परीक्षार्थियों को रैंक दी गई है जिन्‍होंने दोनों प्रश्‍नपत्र दिये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+