28 मई से शुरू होगा दिल्ली सरकार का बजट सत्र
दिल्ली
(ब्यूरो)। शीला दीक्षित सरकार का बजट सत्र 28 मई से शुरू होने जा रहा है जो चार जून तक चलेगा। इस दौरान सरकार को कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार के सामने जहां एमसीडी चुनाव में हार का ठींकरा है वहीं 2014 में होने वाले चुनावों की रूपरेखा। इसलिए शीला सरकार इन दोनों ही मोर्चे को फतह करने की कोशिश करेगी। id="toptextpromo">दिल्ली
सरकार अब बजट को अंतिम रूप देने में जुट गई है। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 28 मई से शुरू होने जा रहा है। इसी दिन शीला दीक्षित अपना बजट पेश करेंगी। कयास लगाया जा रहा है कि शीला सरकार इस बार आमलोगों को कुछ साख ही राहत दे सकती हैं क्योंकि 2014 में होने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर उन्हें लोगों का सामना करना पड़ेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>संभावना
व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री महंगाई के मुद्दे पर अपना लचीला रूख अख्तियार कर सकती है और किसी नए कराधान की व्यवस्थान हीं करेंगी। क्योंकि एमसीडी चुनावों में करों के बढ़ोतरी का नुकसान वह देख चुकी हैं। वहीं बजट में अनधिकृत कॉलोनियों को भी अधिकृत करने की घोषणा हो सकती है। इसी प्रकार नए स्कूलों के निर्माण पर भी सरकार का जोर रहने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि शीला का बजट लोकलुभावना होगा क्योंकि वह चुनावों को देखकर बनाया गया है।











Click it and Unblock the Notifications