एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल से 150 करोड़ का घाटा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने पायलटों से कहा है कि उनकी मांग पर विचार किया जा रहा है। यात्रियों के प्रति उनकी भी जिम्मेदारी बनती है, इसलिए उनको हड़ताल खत्म करके वापस आना चाहिए। विमानन कंपनी एयर इंडिया पर इस हड़ताल की वजह से 150 करोड़ का और बोझ पड़ गयी है।
दूसरी तरफ पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसके तहत उनकी हड़ताल को अवैध करार देकर उसपर रोक लगी दी गयी थी। एयर इंडिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रेवा क्षेत्रपाल ने नौ मई को आईपीजी से संबंधित पायलटों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।
लोकसभा में बहस के दौरान अजित सिंह ने कहा कि मैं पायलटों से अनुरोध करते हूं वे काम पर लौट आएं। उनके द्वारा उठाये गये सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और उसपर चर्चा की जाएगी। यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि मै सभी पक्षों से अनुरोध करता हूं कि वह पायलटों से अनुरोध करें, ताकि एयर इंडिया को बचाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications