सिपाही ने एक साल तक किया विधवा का यौन शोषण

घटनाक्रम के अनुसार तिरखा कॉलोनी निवासी एक विधवा महिला ने सेक्टर-सात थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके मकान में गांव काबला महेंद्रगढ़ निवासी रोशनलाल किराए पर रहता था। रोशनलाल हरियाणा पुलिस में सिपाही है। महिला का आरोप है कि 25 जुलाई 2011 को रोशन लाल उसके कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ रेप किया। पुलिसकर्मी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर कर चुप हो गई। विधवा का आरोप है कि इसके बाद से रोशनलाल लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा।
जब पुलिस कर्मी की ज्यादतियां बढ़ती गईं तो वह थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसे धमका कर भगा दिया। इसकी जानकारी रोशनलाल को हुई तो उसकी ज्यादतियां और बढ़ गईं।उसने अदालत की शरण ली। जेएमआईसी विशाल कुमार ने पुलिस को आरोपी रोशन लाल के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। मामले की जांच कर रहे एसआई अजय सिंह ने बताया कि रोशन लाल नामक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय बल्लभगढ़ थाने में तैनात सिपाही अब पुलिस लाइन में है।












Click it and Unblock the Notifications