30 से कम वाले अखिलेश से निराश, बेरोजगारी भत्ता नहीं

उत्तर प्रदेश कैबिनेट के मुताबित 30 से 40 साल तक के लोगो को ही बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, और उसमे भी उन्ही को मिलेगा जो लोग कक्षा 10 पास होंगे। बेराजगारी भत्ता लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र के साथ ही मनरेगा या ऐसी किसी भी योजना का लाभ ना उठाने का भी प्रमाण पत्र देना होगा।
यूपी में 30 से 40 साल के 9.5 लाख लोग बेरोजगार है। यहीं नही इसमें आपकी पत्नी सहित साल की आय 36 हजार निर्धारित की गयी है। अगर उसमें माता-पिता को मिला लिया जाए तो यह 1.5 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों को भी भत्ता पाने में रखा गया है। इससे पहले अखिलेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भत्ता के लिए आयु 35 साल तय की गयी थी।
बोरोजगारों को केवल भत्ता ही नहीं उनके भत्ते के अनुसार उनसे काम भी लिया जा सकता है। बेराजगारी भत्ता पाने के लिए बेरोजगारों को एक बार फिर आवेदन देना होगा। आवेदन सेवायोजना कार्यालय में आवेदन के प्रारूप को लेकर मंथन चल रहा है। इस भत्ते के लिए प्रदेश सरकार ने 1105 करोड़ रूपये निर्धारित किये है












Click it and Unblock the Notifications