'ए राजा की जान को खतरा, दी जाए 24 घंटे सुरक्षा'

उन्होंने कहा कि ए राजा अगर जेल से बाहर आ गये तब भी कार्रवाई में कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि राजा की जान को बाहर खतरा है, क्योंकि वह इस घोटाले की पूरी जानकारी रखते है। उन्होंने कहा कि राजा को इस समय पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। राजा को 24 घंटे सुरक्षा देनी चाहिए।
2 जी घोटालो मामले में 15 महिने से गिरफ्तार पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा ने पहली बार जमानत याचिका की अर्जी दाखिल की है, जिस पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला 15 मई तक सुरक्षित रख लिया है। राजा ने अपनी जमानत अर्जी में अन्य आरोपियों की जमानत का हवाला दिया था।
राजा ने कहा कि अपने वकील को केस की सही जानकारी देने के लिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो अपनी दुरूपयोग नहीं करेंगे। कोर्ट जो भी शर्त लगाएगी उसका पालन करेंगे। राजा ने कहा है कि वह अंतिम सुनवाई तक जमानत की मांग करते रहेंगे।
2जी स्कैम में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने टेलिकॉम सेक्रेटरी रहे सिद्धार्थ बेहुरा को जमानत दे दी थी। साथ ही निचली अदालत से ए राजा के सेक्रेटरी रहे आर. के. चंदोलिया को भी जमानत मिल गयी थी। लगभग सारे आरोपियों को जमानत याचिका मिल चुकी है, और ए राजा भी लगातार इसी कोशीश में है












Click it and Unblock the Notifications