जनता की अदालत में तीन को मिली सजा-ए-मौत

कच्छा गिरोह को जहां डकैती करनी होती है वह पहले दिन में मुआयना करते है, उसके बाद रात में सेंध डालते है। लोगो को इन तीनों पर इसी गिरोह का सदस्य होने का शक हुआ। यह गिरोह चोरी और डकैती के लिए मशहूर है, और इनका तरीका काफी भयावह होता है। जिसके कारण गुस्साइ भीड़ ने इनपर हमला बोल दिया।
यह घटना शहर के कलामना इलाके के भरत नगर में हुई, लोगों ये भी आरोप है कि ये व्यक्ति दिन में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। स्थानीय लोगो के द्वारा छेड़खानी का आरोप भी लगाया जा रहा है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इन तीनों में से एक ने साड़ी पहन रखी थी और बाकी के दो लोग पुलिस ड्रेस में थे। ये लोग लड़कियों से छेड़खानी भी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य दो की अस्पताल में। पुलिस ने इसके आरोप में 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications