रोहतक में एनजीओ पर छापा, यौन शोषण की शिकायत

बुधवार देर रात चली छापेमारी के दौरान भारत विकास संघ का आश्रम पुलिस छावनी बना रहा। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान, एसडीएम पंकज यादव, नायब तहसीलदार प्रमोद चहल, पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, डीएसपी सुमित कुमार, डीएसपी धारणा यादव, एसआइ सुनीता सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अमला डटा रहा। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व भारत विकास संघ से तीन लड़कियां गायब हो गई थीं जिन्हें दिल्ली से बरामद किया गया था। लड़कियों ने आयोग को शिकायत दी थी कि संघ में उनका यौन शोषण किया जाता है।
उन्होंने मजदूरी कराने व मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद आयोग की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार देर रात संघ कार्यालय पर अचानक छामा मार दिया। टीम ने संघ का रिकार्ड खंगाला और यहां रह रहे बच्चों से पूछताछ की। कार्रवाई का पता चलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। संघ में फिलहाल लगभग 60 लड़कियां रह रही हैं। टीम ने जब संघ संचालिका जसवंती से रिकार्ड मांगा तो वह रिकार्ड उपलब्ध कराने में अक्षम नजर आईं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संघ संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक टीम व पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications