अप्राकृतिक दुराचार के बाद बालक की हत्या

पुलिस के अनुसार खुशहालीपुर गांव निवासी लेखपाल का 16 साल का पुत्र शनि अपने पडोसी शिव सिंह के सात साल के बेटे राहुल को तीन दिन पहले अपने साथ लेकर गांव के निकट खेत पर गया। शनि ने खेत पर ही बच्चे के साथ दुराचार किया।
बच्चे के साथ दुराचार करने के बाद शनि को लगा कि उसका भेद खुल सकता है। यह सोचकर उसने खुरपे से काटकर राहुल की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में ही गड्डा खोदकर दबा दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद वह घर लौट आया। राहुल के घर न लौटने पर परिजन उससे खोजने लगे। मामला पुलिस तक पहुंच गया इस बीच पता चला कि राहुल आखिरी बार शनि के साथ खेत की ओर जाते हुए देखा गया गया था।
संदेह के आधार पर शनि से कड़ायी से पूछताछ की तो उसने राहुल की हत्या कर शव को जमीन में दबाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शनि की निशानदेही पर बच्चे का शव जमीन से निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनि ने बताया कि उसने राहुल की हत्या करने से पहले उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुए खुरपे को भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन का भी विवाद चल रहा है। इस सिलसिले में शनि व उसके पिता लेखपाल और ताउ के खिलाफ मामला दर्ज कर शनि को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही गांव में काफी तनाव है।












Click it and Unblock the Notifications