झारखंड: मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हेलीकॉप्टर क्रैश, जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी के साथ चाईबासा में होने वाले एक सरकारी कार्यक्रम में जा रहे थे। रांची एयरपोर्ट से उनका हेलीकॉप्टर जैसे ही टेकऑफ हुआ धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी को चोटें आ गईं। अभी अभी सीएमओ रांची पीडी सिन्हा ने बताया कि मुंडा को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत थोड़ी नाजुक बताई जा रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि मुंडा की हालत गंभीर है मगर यह नहीं कहा जा सकता की बहुत गंभीर है।
मौके की तस्वीरों की बारे में बात करें तो यह एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरते ही पलट गया था। उसके पंख टूट गये थे। फिलहाल ऐसा बताया जा रहा है कि हादसा तकनीकि खामी के चलते हुआ है जिसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications