पति ने नहीं बनाये यौन संबंध तो दिया तलाक

love
नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्‍योंकि उसने उसके साथ यौन संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। हालांकि दिल्‍ली हाईकोर्ट ने उसे इस लिए स्‍वीकार भी कर लिया क्‍योंकि हाल ही में उसने अपने एक फैसले में कहा था कि यदि पति या पत्‍नी में से कोई भी बेडरूम में संबंध बनाने से इंकार कर ता है तो वो किसी प्रताड़ना से कम नहीं।

जस्टिस कैलाश गंभीर ने यह बात अपने फैसले में दोहराते हुए महिला द्वारा दी गई तलाक याचिका को मंजूर कर लिया। खास बात यह है कि पति ने पत्‍नी से सिर्फ यह कहकर बेडरूम में संबंध बनाने से इंकार कर दिया था, क्‍योंकि उसे लगता था कि उसकी पत्‍नी उसके स्‍टेटस की नहीं है। उसने पत्‍नी से कहा था कि वो पहले अपनी वो डिग्रियां दिखाये जिनका दावा शादी के वक्‍त किया गया था। यही नहीं उस नौकरी की सैलरी स्लिप दिखाये जो नौकरी वो करती है।

हालांकि इस मामले में यह बात भी सिद्ध हुई कि पत्‍नी ने शादी के वक्‍त उससे झूठ बोला था कि वो नौकरी करती है। शादी के कई दिन तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद जब पति ने देखा कि उसकी पत्‍नी जॉब पर नहीं जा रही है, तो उसने बेडरूम रिलेशनशिप से इंकार कर दिया।

पत्‍नी को यह बात अच्‍छी नहीं लगी, जिस वजह से घर में कलह हुई और कई बार झगड़े भी, अंतत: पत्नि ने तलाक का फैसला किया और फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी। फैमिली कोर्ट ने भी यही फैसला सुनाया था कि यदि शारीरिक संबंध नहीं बनते हैं तो शादी का कोई मतलब नहीं। और इसके बदले में नौकरी के प्रमाण पत्र मांगना किसी क्रूरता से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+