इलियास कश्‍मीरी से ओबामा की हत्‍या करवाना चाहता था लादेन

Osama Bin Laden
वाशिंगटन। ओसामा बिन लादेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अफगानिस्तान में तत्कालीन शीर्ष अमेरिकी कमांडर जनरल डेविड पेट्राउस को मारने की योजना बनाई थी। उसने इलयास कश्मीरी को उन्हें ले जाने वाले विमानों को निशाना बनाने के लिए दो इकाईयां बनाने का निर्देश दिया था। ऐबटाबाद में बिन लादेन के आवास में मिले दस्तावेजौं के अनुसार अलकायदा सरगना ओबामा और पेट्रास को निशाना बनाना चाहता था।

इसी आवास में वह पिछले साल अमेरिकी सैन्यबलों की कार्रवाई में मारा गया था। वेस्ट प्वाइंट में आतंकवाद निरोधक केंद्र ने दस्तावेजों में से कुछ को जारी किया है। केंद्र ने कहा है, ओसामा ने अतिया के पूर्ववर्ती मुस्तफा अबू अल याचिद को इलयास कश्मीरी को यह निर्देश देने को कहा कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बगराम में दो इकाइयां बनाएं ताकि ओबामा और पेट्रास जब इन इलाकों का दौरा करने आएं तब ये उनके विमानों को निशाना बनाएं।

ओसामा ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा के मरने के बाद तैयार नहीं रहने के बाद भी उपराष्ट्रपति जो बिडेन अपने आप ही राष्ट्रपति बन जायेंगे जिससे अमेरिका संकट में आ जाएगा और पेट्राउस की हत्या से युद्ध की दिशा पर गंभीर असर पड़ेगा क्योंकि वही इस गंभीर चरण के लिए जिम्मेदार हैं। मालूम हो कि इस बात का खुलासा पहले भी किया जा चुका है कि लादेन बराक ओबामा को जान से मारने की फिराक में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+