एमसीडी दक्षिणी पर भी भाजपा की मेयर

इसके साथ ही उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी एमसीडी पर भाजपा का कब्जा हो गया। पूर्वी और उत्तरी में भाजपा को पूर्ण बहुमत था पर 104 सीट वाले दक्षिणी एमसीडी में भाजपा के मात्र 44 पार्षद थे। पहले दो एमसीडी उत्तरी व पूर्वी में जहां सभी पार्षद निर्विरोध चुने गए, वहीं सिविक सेंटर में आयोजित दक्षिणी एमसीडी की पहली बैठक में मेयर के लिए मतदान कराना पड़ा।
भाजपा की प्रत्याशी सविता गुप्ता के मुकाबले कांग्रेस ने एनसीपी की पार्षद फूलकली को मेयर पद के लिए समर्थन दिया था। पर वह सफल नहीं हो सकीं। पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद जब मेयर के लिए चुनाव शुरू हुआ तो भाजपा पार्षद के पक्ष में 66 वोट पड़े। सविता गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एनसीपी की प्रत्याशी फूलकली को 20 मतों के अंतर से पराजित किया। डिप्टी मेयर के लिए भाजपा ने बसपा के बीर सिंह को समर्थन दिया।
बीर सिंह निर्विरोध दक्षिणी एमसीडी के डिप्टी मेयर चुने गए। स्थायी समिति सदस्य के लिए भाजपा के राजेश गहलौत, अनिल शर्मा, सिम्मी जैन, एम. नागराजन तो कांग्रेस के फरहाद सूरी, तिलोतमा चौधरी निर्विरोध चुन लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications