तांत्रिक ने बनाया युवक को ह‍वस का शिकार, दोनो आंखे फोड़ी

Tantra Mantra
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के फतेहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध रूप से तंत्र-मंत्र के दौरान एक नाबालिग लड़के की आंखें फोड़कर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बीते 29 अप्रैल को मिट्ठनपुर महेश गांव के निवासी हुकुम सिंह के 11 वर्षीय बेटे को झाड़-फूंक करने वाला उसका रिश्तेदार भूपेन्द्र सिंह गांव से उठा ले गया था। कल शाम गांव में ही एक तालाब के पास लड़का गम्भीर रूप से घायल हालत में पाया गया।

उन्होंने बताया कि लड़के की दोनों आंखें फूटी थी और गले तथा पैरों में चोट के निशान थे। साथ ही उसके पैर भी टूटे हुए थे। उसकी हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। सूत्रों के मुताबिक परिजन ने गम्भीर रूप से घायल उस लड़के को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि बदायूं का रहने वाला भूपेन्द्र सिंह गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने आया था।

पूरे वाक्‍ये में खासबात यह है कि दिल को दहला देने वाली वारदात को दो दिन का वक्त गुजर चुका है, लेकिन फतेहगढ़ पुलिस को मामले का पता नहीं है। कुढ़ फतेहगढ़ एसओ ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। चंदौसी सर्किल के सीओ भी घटना की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। किशोर के पिता हुकुम सिंह का कहना है उसने भूपेंद्र के खिलाफ तहरीर कुढ़ फतेहगढ़ थाने में दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+