दंतेवाड़ा में पुलिस पर नक्‍सलियों ने किया भयानक हमला

naxal
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन की रिहाई की कोशिशों के बीच माओवादियों ने आज पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में पुलिस वाहन पर गोलीबारी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

राज्य के नक्सल मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने आज यहां बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली कस्बे में आज साप्ताहिक बाजार के दौरान पुलिस के जवान वाहन में गश्त कर रहे थे। नक्सलियों ने पुलिस वाहन पर गोलीबारी की। इस हमले में एक सहायक पुलिस निरीक्षक, एक हवलदार, एक सिपाही और एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया।

रामनिवास ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस जवानों ने जब जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से होमगार्ड के जवान की हालत खराब है तथा सभी को इलाज के लिए दंतेवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन के अपहरण के बाद नक्सलियों ने क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान रोकने की मांग की थी। इसके बाद राज्य में नक्सल विरोधी अभियान में कमी आ गई है। इधर नक्सलियों ने पुलिस पर हमले करना बंद नहीं किया है।

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सली इलाके सुकमा जिले के कलेक्‍टर को नक्‍सलियों ने अगवा कर लिया है। कलेक्‍टर ग्राम संपर्क अभियान के दौरान जिले के दौरे पर थे। नक्‍सलियों ने कलेक्‍टर के काफिले पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में कलेक्‍टर के दोनो बॉडीगार्डों की मौत हो गई। पुलिस को इस संबंध में कोई भी सूचना नहीं मिल सकी है और छानबीन जारी है। पूरे जिले में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है और कलेक्‍टर की तलाश तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले सुकमा जिले के कलेक्‍टर एलेक्‍स पॉल मेमन के काफिले पर नक्‍सलियों ने हमला कर दिया था। इस बात की पुष्टि करते हुए राज्‍य के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया था कि हमले के बाद नक्‍सलियों ने उनके गार्डों की हत्‍या कर उन्‍हें उठा ले गये हैं। पुलिस की एक टीम तलाशी के लिये जंगलों में भेज दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+