फिरोजाबाद में बेटे ने की दुराचारी बाप की हत्या

बताया जाता है कि राजपाल अपनी पुत्रवधू के साथ भी इसी प्रकार को दुव्यर्वहार कर चुका था जिसकारण उसका बेटा अलग घर में रहता था।
फिरोजाबाद के रामगढ़ के सलैई गांव में राजपाल अपने परिवार के साथ रहता था। राजपाल का चालचलन ठीक नहीं था जिस कारण परिवार के लोग उससे अलग थलग रहते थे।
राजपाल ने अपनी पन्द्रह वर्षीय बेटी पर बुरी नजर डाली और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां भीतर से आ गयी और बेटी को बचाने का प्रयास करने लगी। यह देखकर राजपाल ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी इसी बीच बेटी किसी प्रकार वहां से बचकर भागने में कामयाब हो गयी और वह भागकर पड़ोस में रहने वाले अपने भाई मानिकचन्द के घर पहुंच गई।
उसने भाई को आपबीती सुनाई और बताया कि पिता ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया तथा मां को भी मारा। पिता की इस करतूत की जानकारी मिलने पर मानिकचन्द काफी आक्रोषित हो गया।
उसने घर पहुंचकर पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों में काफी देर तक मारपीट होती रही जिसके बाद मानिकचन्द ने लाठी से पिता के सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गयी। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुसिल ने बेटे को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि राजपान इससे पूर्व अपनी पुत्रवधू के साथ ही भी दुराचार की कोशिश कर चुका था जिस कारण मानिकचन्द अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications