खनन माफिया की कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमला

Haryana police
करनाल। घरौंडा क्षेत्र के मूनक गांव के पास शनिवार की शाम दो पत्रकारों पर करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल पर सवार दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश दोनों को कार में अपहरण कर ले गए और बाद में सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया।

बदमाश पत्रकारों के मोबाइल व कैमरे आदि लूटकर फरार हो गए। करीब दो घंटे के बाद पत्रकार बेहोशी से बाहर आए। सूचना मिलते ही करनाल व पानीपत, मूनक, घरौंडा व बल्ला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर अवस्था में दोनों पत्रकारों को अस्पताल भर्ती करवाया। शनिवार को दैनिक जागरण के घरौंडा के संवाद सहयोगी सुशील कौशिक व एक न्यूज चैनल के विवेक राणा को सूचना मिली थी कि मूनक क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है।

सूचना मिलते ही दोनों पत्रकार कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे। वह कवरेज कर बाइक से लौट रहे थे कि कई मोटरसाइकिलों पर सवार दो दर्जन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनका गला घोंटने का प्रयास किया। पत्रकारों ने अपनी जान बचाने के लिए भागने का भी प्रयास किया लेकिन इसी दौरान वहां पहुंची कार में दोनों को डाल कर अपहरण कर लिया।

विवेक राणा ने बताया कि जब उन्हें करीब दो घंटे बाद होश आया तो वह खेतों में थे। उन्होंने वारदात की सूचना किसी तरह परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पत्रकार सुशील कौशिक की हालत गंभीर बनी हुई है। करनाल, पानीपत, मूनक, घरौंडा व बल्ला से मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वालों की काफी तलाश की लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+