बप्पी लहरी के लिए पद्मभूषण का झूठा प्रस्ताव!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी के बहराइच से कांग्रेस सांसद कमल किशोर ने दिल्ली पुलिस में एक रपट लिखाई है कि जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई व्यक्ति मेरे लैटरहैड और दस्तखत के साथ एक खत केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम को भेजा है जिसमें प्रमुख संगीतकार बप्पी लहरी को पदम भूषण पुरस्कार देने की बात कही गई है। उन्होंने रपट में कहा है कि उन्होंने इस बाबत कोई सिफारिश नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस धोखाधड़ी और जालसाजी की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पदम पुरस्कार देश के उन व्यक्तियों को दिया जाता है कि जो अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। वैसे बप्पी दादा इस पुरस्कार के योग्य हैं पर जालसाज ने उन्हें ठगने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications